फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का सर्वे: वाराणसी के इन चार असप्तालों को मिला कायाकल्प अवार्ड

Sun, 08 Nov 2020 01:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से वर्ष 2019-20 के कायाकल्प कार्यक्रम के तहत कराए गए सर्वे में वाराणसी के मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के साथ ही चार स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवार्ड दिया गया है। इसमें दीनदयाल अस्पताल को 80.3, मंडलीय अस्पताल को 74.4 प्रतिशत अंक मिलने पर दोनों अस्पतालों को क्रमशः 3.50 लाख और 3 लाख रुपये भी मिलेंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा सीएचसी चोलापुर 80.7 प्रतिशत, पीएचसी बड़ागांव 85.6, हरहुआ 74.4 प्रतिशत और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडुआडीह को 73.3 प्रतिशत अंक मिलने के बाद पुरस्कार मिला है। चोलापुर को लगातार चौथी बार जबकि बड़ागांव पीएचसी को तीसरी बार अवार्ड मिला है।


अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बीएन सिंह, सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह और मंडलीय सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. आरपी सोलंकी के निर्देशन में कायाकल्प कार्यक्रम के तहत मानकों को पूरा करने के बाद ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से ये अवार्ड घोषित किए गए हैं। इसमें चोलापुर सीएचसी को डेढ़ लाख, बड़ागांव को दो लाख, हरहुआ पीएचसी को 50 हजार रुपये सरकार की ओर से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल के एसआईसी, स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी समेत सभी को अवार्ड के लिए बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें