फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ओटी में 15 हार्निया पीड़ितों की सर्जरी, हुआ सजीव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में इंडियन हार्निया सोसाइटी के 15वें अधिवेशन में पहले दिन 15 हार्निया पीड़ितों की सर्जरी की गई। ऑपरेशन थिएटर में बीएचयू सर्जरी विभाग के चिकित्सकों के साथ ही दिल्ली, नागपुर से आए सर्जन ने दूरबीन विधि और साधारण विधि से सर्जरी की, जिसका प्रतिभागियों ने सजीव प्रसारण देखा। इस दौरान आईएमएस बीएचयू से प्रो.एमए अंसारी को सोसाइटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

बीएचयू जनरल सर्जरी विभाग के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन केएन उडुप्पा सभागार में विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रो.वीके शुक्ला ने किया। कहा कि बदलते समय के साथ ही सर्जरी की तकनीक भी बदलती जा रही है। इसके बारे में सभी को जानना जरूरी है। नई तकनीक के साथ ही साधारण विधि से भी सर्जरी हुई है। शुक्रवार को एम्स नई दिल्ली के डॉ.वीरेंद्र बंसल, डॉ. आसुरी कृष्णा, नागपुर से डॉ. प्रशांत भवाटे नागपुर, मौलाना आजाद कॉलेज से डॉ.पवनिंदरलाल आदि ने मरीजों का ऑपरेशन किया। इसमें दो बच्चे भी शामिल रहे। कार्यक्रम में कई विदेशी विशेषज्ञ भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। डॉ. बीरेंद्र बंसल ने बताया कि कैसे हॉर्निया सर्जरी का परिदृश्य बदला है। इस दौरान प्रो.एसके सिंह, प्रो. मुमताज ए. अंसारी, प्रो. सीमा खन्ना, प्रो.विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें