फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में हुई 25 मरीजों की सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल चौकाघाट में दो दिन तक चली कार्यशाला में बवासीर, फिशर, फिस्टूला इन एनो सहित अन्य बीमारियों से परेशान 25 मरीजों की निशुल्क सर्जरी की गई। इसके साथ ही सर्जरी की विधियों के बारे में भी विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल के शल्य विभाग और नीमा सर्जिकल सोसायटी यूपी चैप्टर की ओर से आयोजित सुश्रुतकॉन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ.केके द्विवेदी ने कहा कि आयुर्वेदिक पद्धति से किए जाने वाले उपचार में नई तकनीक के प्रयोग से युवा डॉक्टरों को सहूलियत होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर डीके मौर्य ने इस तरह के कार्यशालाओं को उपयोगी बताया। इस दौरान डॉ. आलोक गुप्ता, प्रोफेसर पी हेमंत कुमार, डॉ. अशोक कुमार विश्वकर्मा, प्रोफेसर सुमन यादव, डॉ. मृगांक शेखर, प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह, डॉ. अरुण दत्त राजोरिया और डॉ. श्रुति सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें