फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह ने किया अजीब दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह ने कोरोना को लेकर अजीबोगरीब दावा किया है। उन्होंने गोमूत्र और देसी घी में भूनी हल्दी के चूर्ण के नियमित सेवन से कोविड संक्रमण न होने का दावा किया है। कहा कि पूरे भारत में कोरोना से जज, मंत्री, अफसर मर रहे हैं। सरकार के पास कोई दवा होती तो इलाज कर लिया जाता। लेकिन हकीकत यह है कि कोरोना रूपी महामारी के आगे सभी सिस्टम फेल हो चुके हैं। ऐसे में गोमूत्र और गाय के घी में भूनी हुई हल्दी का चूर्ण का सेवन किया जाए तो कोरोना पास नहीं फटकेगा। यह बातें विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा स्थित प्रांगण में पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

कहा कि सही तो यह है कि दवा के कारोबारी क्या दवा बना रहे हैं कोई भरोसा नहीं है। जिसके घर में गाय है वह सुबह खाली पेट 50 एमएल गोमूत्रऔर 50 एमएल पानी मिला कर पी ले तो कोरोना तो क्या कोई भी बीमारी पास नहीं आने वाली है। विधायक ने घी में भूनी हल्दी का चूर्ण खाते हुए कहा कि मैं हर रोज 10 बार खाता हूं और रोज सुबह गोमूत्र पीता हूं। इसलिए हमें कोरोना तो क्या कोई भी बीमारी छू नहीं सकती है। विधायक ने कहा कि द्वाबा के लोग अगर रोज सुबह गोमूत्र व रोज दो तीन बार घी में भूनी हल्दी का सेवन करें तो उन्हें कोरोना नहीं हो सकता है। वहीं शहर में रहने वाले लोग जिनके घर गाय नहीं है वे पतंजलि का दिव्य गोधन अर्क खरीद लें। रोज सुबह खाली पेट पांच ढक्कन दिव्य गोधन अर्क व 10 ढक्कन पानी मिला कर सेवन करें। इसके आधे घंटे तक कुछ न खाएं पीएं तो उनको कोरोना संक्रमण छू नहीं सकता है। बैरिया विधायक ने कहा कि हमने कई इष्ट मित्रों को गोमूत्र पीने के लिए कहा, जिसके सेवन से उनको फायदा हुआ है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें