फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुर बनारस’ से उस्ताद को पेश करेंगे खिराजे अकीदत

Sat, 19 Mar 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी थे उस्ताद के मुरीद।
विज्ञापन
 भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां को उनके सौवें जन्मदिन पर संगीत से जुड़े देशभर के कलाकार उन्हें खिराजे अकीदत पेश करेंगे। संस्कृति मंत्रालय की पहल पर संगीत नाटक अकादमी की देखरेख में यहां नागरी नाटक मंडली में चार दिवसीय ‘सुर बनारस’ का आयोजन किया गया है। चार दिवसीय इस कार्यक्रम में शहनाई, बांसुरी और वायलिन वादन के साथ-साथ ध्रपुद गायन और कथक नृत्य के जरिए देश के नामचीन और उभरते कलाकार शहनाई सम्राट को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।  
विज्ञापन

पहले दिन शनिवार शाम पांच बजे कार्यक्रम का शुभारंभ जगदीश प्रकाश एवं समूह (दिल्ली) के शहनाई वादन से होगा। इसके बाद लखनऊ के हरीमोहन श्रीवास्तव का बांसुरी वादन, दिल्ली के लोकेश आनंद का शहनाई वादन, मुंबई के रूपक कुलकर्णी का बांसुरी वादन, वाराणसी के देवाशीष डे का शास्त्रीय गायन और मुंबई के राकेश चौरसिया का बांसुरी वादन होगा। 20 मार्च को प्रात:कालीन सत्र में सुबह साढ़े आठ बजे से वाराणसी के फतेह अली का शहनाई वादन, असम के दीपक शर्मा का बांसुरी वादन, वाराणसी के कृष्णा चक्रवर्ती का सितार वादन, केरल के थिरुविया जयशंकर का नागास्वरम, वाराणसी के सुखदेव मिश्र का वायलिन वादन व दिल्ली के संजीव अश्वनी शंकर का शहनाई वादन होगा।
    सायंकालीन सत्र में शाम पांच बजे से इंदौर के अब्दुल सलाम नौशाद को क्लेरोनेट, दिल्ली के राजेंद्र प्रसन्ना का बांसुरी वादन, पुणे के प्रमोद और नम्रता गायकवाड़ का सुंदरी, मुंबई के हरिप्रसाद चौरसिया के बांसुरी वादन और वाराणसी के पं. छन्नूलाल मिश्र का गायन होगा। उस्ताद के जन्मदिन के दिन 21 मार्च को सुबह के सत्र में चेन्नई के वी, विजयगोपाल का बांसुरी वादन, सोलापुर के भीमण्णा जाधव का सुंदरी, चेन्नई के सिक्किल माला चंद्रशेखर का बांसुरी वादन, वाराणसी के संतोष मिश्रा का सारंगी वादन व ओडिसा के मोहिनी मोहन पटनायक का बांसुरी वादन होगा। शाम के सत्र में सोमा घोष, कृष्णा राम चौधरी व जामीन खान का गायन व शहनाई वादन होगा।
विज्ञापन
    इसके बाद मुंबई के नित्यानंद हल्दीपुर का बांसुरी वादन, वाराणसी के ऋत्विक सान्याल का ध्रुपद गायन, चेन्नई के कदरी गोपालनाथ का कर्नाटक सेक्सोफोन, मालिनी अवस्थी का गायन और दिल्ली की नलिनी एवं कमलिनी का कथक नृत्य होगा। कार्यक्रम के चौथे और अंतिम दिन चेन्नई के जी कोदनरमन का नागास्वरम, वाराणसी की रेवती साकलकर और ममता शर्मा का गायन, दिल्ली के अजय प्रसन्ना का बांसुरी वादन होगा। विशाल कृष्ण, जयंतीमाला, सौरभ व गौरव मिश्र के कथक नृत्य से सुर बनारस कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें