फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: भोजपुरी के दो चर्चित गायकों के समर्थक हुए आमने-सामने, जमकर धक्कामुक्की, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Fri, 16 Jun 2023 10:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भोजपुरी के दो चर्चित गायकों के समर्थक वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित एक मॉल के समीप आमने-सामने हो गए। मामला तूल पकड़ने वाला ही था कि तब तक पुलिस आ गई और सभी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
धक्का-मुक्की की सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी के दो चर्चित गायकों के समर्थक वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित एक मॉल के समीप आमने-सामने हो गए। मामला तूल पकड़ने वाला ही था कि तब तक पुलिस आ गई और सभी भाग खड़े हुए। सोशल मीडिया के एक प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी के एक गायक की फोटो को लेकर दूसरे गायक के समर्थकों ने कुछ कमेंट किया।

विज्ञापन


जिस गायक ने फोटो शेयर की थी, उसके समर्थकों को दूसरे गायक के समर्थकों का कमेंट नागवार गुजरा। मामला सोशल मीडिया पर इस कदर तूल पकड़ा कि दोनों गायकों के समर्थक एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए आमने-सामने मिलने के लिए ललकारने लगे।

इसके बाद छावनी क्षेत्र स्थित एक मॉल के समीप दोनों गायकों के समर्थक कार और बाइक से आए। हालांकि पुलिस को आता देख दोनों गायकों के समर्थक मौके से खिसक लिए। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि सूचना के आधार पर फोर्स भेजी गई थी, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें