सुपर मॉम की दौड़ में शामिल मम्मियों का इंतजार खत्म...। अमर उजाला की ओर से पिछले दिनों अलग-अलग शहरों से चुनीं गई सुपर मॉम अब एक दूसरे को टक्कर देंगी। अमर उजाला सुपर मॉम का ग्रैंड फिनाले तीन सितंबर को होने जा रहा है और इस ग्रैंड फिनाले की गवाह काशी होगी। तीन सितंबर को मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में दोपहर एक बजे से इस कार्यक्रम का आयोजन होगा।
अमर उजाला और कैच साल्ट एंड स्पाइसेज की ओर से लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, इलाहाबाद, वाराणसी समेत 12 शहरों में सुपर मॉम कांटेस्ट कराया गया था। इस कांटेस्ट का ग्रैंड फिनाले अब तीन सितंबर को बनारस में होने जा रहा है जिसमें कांटेस्ट की सभी विजेता महिलाएं शिरकत कर रही हैं। ग्रैंड फिनाले में भी कई राउंड में अलग अलग प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें उन्हें अपना बेस्ट देना होगा।
सर्वश्रेष्ठ को चुनकर उसे सुपर मॉम के खिताब से नवाजा जाएगा। ग्रैंड फिनाले में महिलाओं के लिए और भी बहुत कुछ खास होगा। उन्हें कई उपहार जीतने का भी मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम के सहयोगी पारले बेकस्मिथ - द ओरिजिनल इंग्लिश मारी व सहेली - सबसे सुरक्षित नॉन स्टियोराइडल गर्भनिरोधक गोली हैं। मेकअप पार्टनर ब्यूटी एंड ज्वाय और आउटडोर पार्टनर एडएक्स सर्विसेज हैं।