फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप भी नहीं डिगा पा रही किसानों का हौसला

Fri, 20 May 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नए सर्किल रेट से मुआवजे की मांग पर ह्रदयपुर में प्रदर्शन करते रिंगरोड से प्रभावित किसान। 
विज्ञापन
रिंग रोड के लिए अधिग्रहीत जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर अहमदपुर, इदिलपुर और हृदयपुर में भीषण गर्मी में भी बुजुर्ग पुरुष व महिला किसान सत्याग्रह पर डटे हुए हैं। गर्मी की छुट्टी होने के बाद किशोर व युवाओं का भी खासा जमावड़ा यहां हो रहा है। रात में निगरानी चौकियां अपना काम मुस्तैदी के साथ कर रही हैं तो वहीं गश्त भी जारी है।
विज्ञापन


बता दें कि रिंग रोड के लिए अधिग्रहित भूमि के पूरे व वर्तमान सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजे को लेकर किसान आंदोलित हैं। जिलाधिकारी से वार्ता व शासन को पत्र भेजने केआश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन सत्याग्रह में बदल गया है। किसानों का कहना है कि या तो वह अपनी जमीन वापस ले लेंगे या फिर पूरा मुआवजा लेकर ही दम लेंगे।

अहमदपुर में चल रहे सत्याग्रह में पन्ना लाल, छोटे लाल, बाल गोविंद, चंद्रिका, नागेंद्र, प्रभुनाथ, कल्लू प्रसाद, पांचू यादव, अजय, संतराम, शिवचरन, जयप्रकाश, राजेंद्र, सुभाष, मनोज, हिरावती, निर्मला, उर्मिला, प्रभावती, अंजना, नंदिनी, दौलती, प्रेमा देवी, इंद्रासनी, शीला, लालती, सुशीला, जड़ावती, लक्ष्मी, सुदामा देवी प्रमुख रहे। वहीं हृदयपुर में रामबलि, विजय पटेल, नंदू पाल, हीरावती, संकठा प्रसाद, बिंदू देवी, मुन्नी पटेल, सामदेई, मंगू  पूजा देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें