फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: इस बार गर्मी में काशी की जनता को दो करोड़ लीटर पानी ज्यादा मिलेगा, जलकल ने बनाई कार्ययोजना; तैयारी तेज

Wed, 04 Mar 2026 08:58 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जलकल विभाग ने इस बार गर्मी को लेकर खास तैयारी की है। पब्लिक को पानी की किल्लत न झेलनी पड़े इसलिए पूरे शहर में 454 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। गर्मियों में 12 से 15 एमएलडी पानी की डिमांड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
भेलूपुर स्थित जलकल कार्यालय में खड़े वॉटर टैंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: प्रति व्यक्ति 130 लीटर के हिसाब से 16 लाख की आबादी के लिए जलकल की ओर से 20.80 करोड़ लीटर जलापूर्ति की जाती है। इस बार गर्मी में यह बढ़कर 22.80 करोड़ हो जाएगी। 

विज्ञापन


प्रति व्यक्ति जलापूर्ति 142.5 लीटर हो जाएगी। जलकल ने मोटरों के पावर बढ़ाने और छोटी कमियों को दूर कराने का काम शुरू कर  दिया है। भदैनी पर नए मोटर लगवाए जा रहे हैं ताकि गर्मी में गंगा से भरपूर पानी मिल सके। जलकल की ओर से गंगा नदी से 160 से 200 एमएलडी और नलकूपों से 243 एमएलडी की जलापूर्ति की जाती है। 1086 किमी से अधिक लंबी पाइपलाइन है। 

203 बड़े नलकूप, 251 मिनी नलकूप, 77 ओवरहेड टैंकों को दुरुस्त कराया जा रहा है। गर्मियों में आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में पानी की समस्या होती है। जलापूर्ति बाधित होने की मुख्य वजह गंगा नदी का जल स्तर घट जाना होता है। जलस्तर नीचे होने से डब्ल्यूटीपी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता था। जिसकी वजह से पानी की आपूर्ति बाधित होती थी। इसे अब ठीक कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


नगर निगम सीमा क्षेत्र में कुल सौ वार्ड हैं, इनमें 25 नए बाकी 75 पुराने हैं। जलकल विभाग की ओर से जलापूर्ति के लिए विभाग के पास पूरे शहर में 454 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। जबकि अलग-अलग क्षमता वाली पानी की टंकियां बनाई गई हैं। जलकल का मानना है कि गर्मियों में 12 से 15 एमएलडी पानी की डिमांड बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

372 किमी जर्जर लाइन बदलने के लिए 823 करोड़ रुपये की योजना
शहर के 18 वार्डों में 372 किमी जर्जर सीवर और पेयजल पाइपलाइनों को बदलने के लिए 823 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। इससे सीवर ओवरफ्लो और पानी की बर्बादी की समस्या खत्म होगी। इससे तकरीबन चार लाख लोग और 100 मोहल्ले लाभान्वित होंगे। ये इलाके गंगा घाटों के आसपास हैं।
इस बार गर्मी में जनता को भरपूर पानी मिलेगा। प्रति व्यक्ति 142.5 लीटर पानी मिलेगा। मोटरों के पावर बढ़ाए जा रहे हैं। जहां से गंगा का पानी उठाया जाता है, वहां भी मोटर को दुरुस्त किया गया है। - विश्वनाथ, सचिव जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें