बच्चों ने कैंप के दौरान सिलाई, पेंटिंग आदि का प्रशिक्षण लिया।
- फोटो : अमर उजाला
ओ ग्रोव पब्लिक स्कूल में समर कैंप के अंतिम दिन शनिवार को बच्चों ने हुनर का प्रदर्शन किया। सात दिवसीय कैंप में बनाए गए सामानों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें क्राफ्ट से बने बर्तन और सजावटी सामान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने कैंप के दौरान सिलाई, पेंटिंग आदि का प्रशिक्षण लिया। स्कूल की अध्यक्ष देवी गुप्ता ने बच्चों के हुनर की सराहना की। इस दौरान समृद्ध गुप्ता, लीला शाह, दीपिका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
नव रचना स्कूल में आयोजित समर कैंप
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने कराते, नृत्य, गायन आदि का प्रशिक्षण लिया
वहीं नव रचना स्कूल में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप बच्चों ने कराते, नृत्य, गायन आदि का प्रशिक्षण लिया। शनिवार को आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति आरके चौधरी रहे।