बीते शनिवार को सारनाथ थाना क्षेत्र के छांही गांव में युवक का शव कमरे से मिला और इसे लेकर सवाल उठे और मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। क्योंकि इससे तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि कहीं मौत के पीछे तो कुछ नहीं है।
छाही गांव में एक युवती की सदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला। इस मामले में सारनाथ पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि छाही गांव में शनिवार को 24 वर्ष की छाया की अपने ही कमरे में फंदे से लटका शव मिला।
जब कि कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द रहा। मृतिका की सौतेली मां पायल की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतिका की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक कोई मुकदमा से सम्बंधित तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कार्रवाई की जा सकती है।