फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव स्मारक का 16 को पीएम करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बसंत पंचमी के दिन 16 फरवरी को महाराज सुहेलदेव की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी दिन बहराइच के चत्तौरा में महाराज सुहेलदेव स्मारक का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वर्चुअल माध्यम से होने वाले आयोजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बहराइच में बड़ी संख्या में वाराणसी सहित अन्य जिलों से भी लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में आयोजन की जानकारी देते हुए अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। स्मारक के पास स्थित चित्तौरा झील का भी सरकार सुंदरीकरण कराएगी। प्रेस कांफ्रेंस में सुभासपा अध्यक्ष का नाम लिए बिना ही आड़े हाथों लेते हुए राजभर ने कहा कि सुहेलदेव के दुश्मनों के वंशज से हाथ मिलाने वालों को समाज सबक सिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें