फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिदायीन हमले के दोषी का समर्थन करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 16 Feb 2019 10:35 PM IST
Priyesh Mishra भाषा, बलिया/शाहजहांपुर
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
खुद को सपा का कथित समर्थक बताने वाले एक युवक के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर फिदायीन हमले के दोषी आतंकी का समर्थन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बलिया के प्रभारी पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने शनिवार को बताया कि फेसबुक पर स्वयं को सपा से जुड़ा बताने वाले रवि प्रकाश मौर्य ने फिदायीन हमले के दोषी आतंकी आदिल अहमद का कथित समर्थन करते हुए उस पर गर्व जताया है तथा अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उन्होंने बताया कि मौर्य फेफना थाना क्षेत्र का रहने वाला है । उन्होंने कहा कि मौर्य का पोस्ट आज वायरल हुआ, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसके विरुद्ध फेफना थाने में आईटी एक्ट व भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उधर शाहजहांपुर जिले में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर हिंदुस्तान मुर्दाबाद तथा राष्ट्रीय ध्वज को आग के हवाले करते हुए एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट की है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि फेसबुक पर मोहम्मद फरहान खान नामक युवक ने एक पोस्ट की है जिसमें उसने हिंदुस्तान मुर्दाबाद का नारा लिखा है । उन्होंने बताया कि उसने पोस्ट पर एक फोटो भी डाला है जिसमें कुछ लोग राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को आग के हवाले कर रहे हैं।
विज्ञापन


त्रिपाठी ने बताया कि थाना सदर बाजार में आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें