फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आननफानन में 762 को थमाया नोटिस

Fri, 10 Jun 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वरुणा कॉरिडोर के मसले पर शासन की सख्ती और प्रशासन की फटकार के बाद वीडीए नींद से जाग गया। बुधवार तक केवल 150 भवन स्वामियों को नोटिस देने वाले वीडीए ने गुरुवार शाम तक आनन-फानन में 762 लोगों को नोटिस थमा दिया। वीडीए ने इन सभी को हाल ही में अवैध निर्माण के लिए चिह्नित करते हुए इनकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर डाल दी है। नोटिस में सभी को अलग-अलग तारीख और समय दिया गया है। भवन और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों निर्धारित तारीख तक जमीन और निर्माण से जुड़े सभी दस्तावेज वीडीए में जमा करने होंगे। इसके बाद जांच-पड़ताल कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




इस बीच ब्रह्मश्री नगर कॉलोनी जेल रोड के पास के लोगों ने अपने क्षेत्र में गलत सीमांकन का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यहां पर नदी मुड़ी हुई है। एक ओर जमीन कटी है तो दूसरी ओर जमीन बढ़ी है। सीमांकन करने वाले पैसे वाले लोगों की शह पर उन्हें बचा रहे हैं और अन्य लोगों को उजाड़ने की साजिश कर रहे हैं। इसीलिए सीमांकन के बारे में उन्हें सूचना ही नहीं दी गई। इस बाबत सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता राजेंद्र सिंह ने कहा कि छिटपुट विवाद हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए कहा गया है। विवाद वाले स्थलों का निरीक्षण कर काम पूरी तेजी के साथ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें