फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को रोजाना बुलाया जाएगा, फोन से मिलेगी सूचना 

Sat, 06 Jun 2020 12:04 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेना भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फोन कर छावनी क्षेत्र स्थित सेना भर्ती कार्यालय में 25-25 के समूह में रोजाना बुलाया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को सेना भर्ती निदेशक कर्नल सिद्धार्थ बासु ने दी। कर्नल सिद्धार्थ बासु ने बताया कि सेना भर्ती परीक्षा 29 फरवरी 2020 को आयोजित की गई थी। इसमें से सफल जिन अभ्यर्थियों के पास सेना भर्ती कार्यालय से फोन जाएगा।

विज्ञापन


वहीं अभ्यर्थी सुबह छह बजे सेना भर्ती कार्यालय, वाराणसी में अपने परीक्षा प्रवेश पत्र और सभी कागजात के साथ रिपोर्ट करेंगे। सभी अभ्यर्थी मास्क और ग्लब्स पहन कर सैनिटाइजर के साथ आएंगे। अभ्यर्थी हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करेंगे। अपने कागजात को अभ्यर्थी या लेमिनेट करा लें या फिर उसे प्लास्टिक कवर में रख कर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें