फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विवाद सुलझाने गए दरोगा के सिर पर मारी बोतल, लहुलूहान; दूसरे केस में महिला चौकी प्रभारी पर हमला

Sun, 28 Jun 2026 01:21 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिसकर्मी घायल हो गए। जंसा के तेंदूई गांव में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे उपनिरीक्षक नंदलाल बोतल लगने से घायल हुए। वहीं, सारनाथ की आशापुर चौकी में भोजपुरी कलाकार रेशमा भारद्वाज ने महिला उपनिरीक्षक मीनू सिंह पर हमला कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जंसा थाना और आशापुर पुलिस चाैकी का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंसा थाना क्षेत्र के तेंदूई गांव में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे रामेश्वर चौकी के उपनिरीक्षक नंदलाल घायल हो गए। विवाद के दौरान चली बोतल उनके सिर में लगने से उन्हें चोट आई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की।

विज्ञापन


तेंदूई गांव निवासी हरिओम पांडे के घर में पारिवारिक विवाद की सूचना डायल-112 पर दी गई थी। पीआरबी टीम ने स्थिति गंभीर होने पर रामेश्वर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक नंदलाल को बुलाया। उपनिरीक्षक नंदलाल दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान हरिओम पांडे ने बोतल से हमला कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक बोतल का वार उसकी बहन की ओर था, लेकिन बीच-बचाव के दौरान उपनिरीक्षक नंदलाल के सिर में लग गया, जिससे वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीच-बचाव के दौरान बोतल लगने से उपनिरीक्षक के सिर में हल्की चोट आई है। आरोपी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

महिला चौकी प्रभारी पर भोजपुरी गानों में काम करने वाली महिला ने किया हमला
आशापुर पुलिस चौकी की प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू सिंह पर शनिवार को महिला ने हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और हाथ में चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला और उसके ब्वायफ्रेंड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के अनुसार, मऊ निवासी रेशमा भारद्वाज (24) और पटना बिहार निवासी विकास मिश्रा (26) तिलमापुर में किराये के मकान में रहते हैं। 

दोनों भोजपुरी गीतों की शूटिंग में काम करते हैं। आशापुर चौराहे पर शराब और चिकन खरीदने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान विकास मिश्रा ने रेशमा की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आशापुर पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू सिंह दोनों को चौकी लेकर आईं।

पुलिस का आरोप है कि चौकी पहुंचने के बाद रेशमा भारद्वाज ने अचानक उपनिरीक्षक पर हमला कर दिया। उसने उनके बाल खींचे और हाथ पर नाखून से हमला कर दिया, जिससे मीनू सिंह के सिर और हाथ में चोटें आईं। उपनिरीक्षक मीनू सिंह की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने रेशमा भारद्वाज और विकास मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें