फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कस नहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स है ‘स्टंट’

Thu, 22 Jan 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक और जय दो साल से फेसबुक फ्रेंड हैं। फेसबुक पर दोनों की दोस्ती साइकलिंग के शौक के चलते हुई। अभिषेक से उम्र में चार साल बड़े जय स्नातक के छात्र हैं और नियमित तीन से चार घंटे साइकल से स्टंट करते हैं।
विज्ञापन


उनसे प्रभावित होकर ही अभिषेक ने भी स्टंट करना सीखा और आज दोनों दोस्त मिलकर ‘वाराणसी राइडर्स’ नाम से एक ग्रुप चला रहे हैं। इस ग्रुप में 13 से 22 साल तक के साइकलिस्ट हैं जो अपने खतरनाक स्टंट से आपको दांतों तले अंगुली दबाने पर विवश कर देंगे।

इस ग्रुप का एक ही मकसद है पूर्वांचल जैसे पिछड़े इलाके में साइकल स्टंट को एडवेंचर स्पोर्ट्स के रूप में ख्याति दिलाना। उनका कहना है कि स्टंट कोई सर्कस नहीं बल्कि एडवेंचर स्पोर्ट्स है।
विज्ञापन


टाउनहाल के मैदान पर नियमित तीन से चार घंटे युवाओं की टोली अलग-अलग स्टंट का अभ्यास करते देखी जा सकती है। अभिषेक कहते हैं, ‘दो साल पहले घरवालों से छिपकर स्टंट करता था। इसके लिए कई बार डांट भी सुनी मगर साइकलिंग का शौक नहीं छूटा।

अभ्यास करते-करते अब हम सब परफेक्ट हो चुके हैं। अब तो परिवार का भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है। स्टंट देखकर जितना लोग रोमांचित नहीं होते, उतना मुझे स्टंट करके रोमांच होता है। मेरी एक ही ख्वाहिश है कि साइकल स्टंट ही मेरी पहचान बने।’

 ग्रुप लीडर जय कुमार की मानें तो साइकल स्टंट सर्कस नहीं बल्कि एडवेंचर स्पोर्ट्स का ही एक हिस्सा है। स्टंट के लिए हम गेयर वाली साइकल को वरीयता देते हैं क्योंकि इससे स्पीड मिलती है और वजन में हल्की होने की वजह से संतुलन बनाने में भी आसानी होती है।

बताया कि स्टंट के बारे में काफी कुछ इंटरनेट से सीखा। शुरू में चोट लगी मगर अब पूरी टीम पेशेवर स्टंट राइडर्स बन चुकी है। टीम में सबसे कम उम्र 13 साल के स्टंट राइडर सुमित ने कहा, ‘बहुत से लोग साइकल चलाते हैं मगर सच यह है कि अब लोग केवल हमारे ग्रुप को ही सड़कों पर देखना पसंद करते हैं। हम अपने स्टंट से औरों का ध्यान खींचने में कामयाब हो रहे हैं।’

वाराणसी राइडर्स ग्रुप :
जय कुमार : ग्रुप लीडर,  अभिषेक उपाध्याय- ग्रुप कोआर्डिनेटर, आदर्श राव : पेशेवर स्टंटमैन, हिमांशु विश्वकर्मा : पेशेवर स्टंटमैन, गौरव पांडेय : वेब डेवलपर एवं ग्राफिक डिजाइनर, अनिकेत मृधा : सह संस्थापक ग्राफिक डिजाइनर, अमन चौबे : स्टंटमैन, कार्तिकेय वर्मा : स्टंटमैन, सुमित अग्रहरि : पेशेवर स्टंटमैन, विकास लालवानी : सह संस्थापक वाराणसी राइडर्स।
विज्ञापन

चर्चित साइकल स्टंट : लो चेयर व्हीली, सर्किल व्हीली, सिंगल हैंड व्हीली, स्प्रेड लेग व्हीली, हाई चेयर व्हीली, रोलिंग स्टॉपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें