फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ दीक्षांत में दोबारा मूल्यांकन वाले विद्यार्थी मेरिट सूची से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ प्रशासन ने इस साल के दीक्षांत समारोह के लिए बड़ा फैसला लिया है। समारोह के लिए जो मेरिट सूची जारी की गई हैं, उसमें बैक पेपर, भूतपूर्व छात्र के रूप में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को मेरिट सूची में नहीं शामिल किया गया है। इसके साथ ही दोबारा मूल्यांकन के तहत अगर किसी विद्यार्थी का नंबर बढ़ा है तो उसका नाम भी मेरिट सूची से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन

विवि का 48वां दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होना है। इसे लेकर विवि की ओर से 15 जुलाई को टॉप 10 मेधावियों की सूची वेबसाइट पर जारी की गई हैं। परीक्षा नियंत्रक की ओर से विश्वविद्यालय परिसर और पांच जिलों (वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र) के प्राचार्यों को जो मेरिट सूची भेजी गई हैं, उसमें यह भी बताया गया है कि अंकसुधार/श्रेणी सुधार के विद्यार्थियों के नंबर को घटाकर मेरिट लिस्ट बनाई गई है।
परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि फिलहाल जो सूची जारी की गई है, उस पर 18 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक आपत्ति दर्ज करवाने को कहा गया है। बताया कि नियमानुसार मेरिट सूची को लेकर जो भी निर्णय लिए गए हैं, उसे सभी प्राचार्यों को अवगत कराया जा चुका है। साथ ही इसकी सूची वेबसाइट पर भी अपलोड ककावा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें