फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अधिक विद्यार्थी बन सकेंगे डॉक्टर

Wed, 04 May 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्र-युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार पूर्वांचल के चंदौली और जौनपुर समेत 11 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। इससे अब तक जहां मेडिकल में दाखिले के लिए 1140 सीटें थी, नए मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद बढ़कर 2440 हो जाएंगी। मंगलवार को चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप चंद्र पांडेय ने यह जानकारी दी। बताया कि वाराणसी समेत पांच जिलों में आयुष अस्पताल भी खोले जाएंगे। आयुष मिशन के तहत आयुर्वेद कॉलेजों में शिक्षकों और दवाओं की कमी पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन



आयुर्वेद कॉलेज में ओपीडी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों के साथ ही मरीजों से बातचीत कर उनसे यहां मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जाना। यहां चल रहे कोर्स बीएएमएस और आने वाले दिनों में शुरू होने वाली एमडी की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि आयुर्वेद कॉलेजों में शिक्षकों, कर्मचारियों की कमी दूर कराने का प्रयास चल रहा है। इसके लिए स्थायी नियुक्ति होने तक संविदा और अतिथि प्रवक्ता की तैनाती की जाएगी। आयुष मिशन के तहत पर्याप्त दवाइयां मंगवाई जा रही हैं।



बताया कि बहुत जल्दी ही प्रदेश में चंदौली, जौनपुर, बदायूं, नजीबाबाद (बिजनौर), ग्रेटर नोएडा समेत 11 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी है। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इनमें बस्ती, फैजाबाद, बहराइच, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर के जिला अस्पतालों को उच्चीकृत कराया जाएगा। बताया कि अब तक मेडिकल में 1140 सीटों पर दाखिला होता था लेकिन नए मेडिकल कॉलेजों के खुलने के बाद 1300 सीटें और बढ़ जाएंगी। इसके अलावा बनारस के राजा तालाब समेत इलाहाबाद, लखनऊ, गोरखपुर और बरेली में 50 बेड का आयुष अस्पताल खोला जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रो. एसएन सिंह सहित अन्य विभागों के शिक्षक, चिकित्सक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें