फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: कला प्रदर्शनी में कल तक विद्यार्थी देख सकेंगे कलाकृतियां, कला की बारीकियां जानने का मिल रहा मौका

Thu, 11 Jun 2026 02:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में लगी कला प्रदर्शनी में कल तक विद्यार्थी कलाकृतियां देख सकेंगे। मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी यूपी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने इस तरह की प्रदर्शनी को युवा कलाकारों के लिए उपयोगी बताया। 
विज्ञापन
बीएचयू में कला प्रदर्शनी का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के महिला महाविद्यालय के चित्रकला विभाग की ओर से चल रही ग्रीष्मकालीन कार्यशाला बुधवार को समाप्त हो गई। इसके साथ तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी भी लगाई गई। 12 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में अभ्यर्थी कई कलाकृतियां देख सकते हैं। मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी यूपी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने इस तरह की प्रदर्शनी को युवा कलाकारों के लिए उपयोगी बताया। 

विज्ञापन


राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार) और चित्रकला विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में इस तरह की कार्यशाला चल रही है।

प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं को ग्रीष्मकालीन समर कैंप के माध्यम से कला की बारीकियां जानने का मौका मिल रहा है। प्रो. रीता सिंह ने बताया कि अनेक युवा कलाकार प्रत्येक वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं जिससे उसमें कलात्मक अभिरुचि बढ़ती है। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में राधाकृष्णन गणेश जी, पद्मिनी मेहता, डॉ. उत्तमगिरी, डॉ. अवधेश, डॉ. श्वेता मौर्या, सीमा गुप्ता मौजूद रहे। आदित्य सिंह, विशाल कुमार, ऋतिकेश यादव, ऋतिकेश गुप्ता, रिचा सिंह, यति सिंह प्रशिक्षण कार्य में सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें