सर सुंदरलाल चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और चिकित्सा अधीक्षक का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही ये मांग किया कि व्यवस्था पर तत्काल ध्यान दिया जाए।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सामाजिक विज्ञान संकाय के शोध छात्र सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने किया एम एस का घेराव किया। विरोध प्रबल हुआ तब वार्ता कर अव्यवस्था के सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। एम एस ने एक सप्ताह के भीतर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
छात्रों ने स्वास्थ्य सेवा संकुल में ओपीडी का समय बढ़ाने, परिसर में अवैध निजी ओपीडी पर रोक, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और बाहरी वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग स्वास्थ्य सेवा संकुल के तमाम दुर्व्यवस्था पर नियंत्रण की मांग की है।
ओपीडी में छात्रों व कर्मचारियों को केवल एक घंटे देखा जाता है, जिससे उन्हें इलाज में कठिनाई होती है लिहाजा ओपीडी समय बढ़ाने और उन्हें प्राथमिकता देने की मांग किया। दूसरी मांग पर गौर करें तो अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब है, जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
साथ ही बाहरी वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग आपात सेवाओं में बाधा उत्पन्न करती है। इन दोनों मामलों में शीघ्र कार्यवाही आवश्यक है। इसके अलावा आरोप है कि सर सुन्दरलाल हॉस्पिटल को एम एस ने लुट और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है, जल्दी यही समस्या का समाधान कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आगे बड़ा आंदोलन भी करने के लिए बाध्य होंगे।