महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रवृत्ति सत्यापन के लिए आए विद्यार्थियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। बहुत देर तक संकायों में बैठने के बाद जब सत्यापन में देरी होने लगी तो नाराज छात्र बाहर आ गए। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों की समस्याओं पर ध्यान न देने का आरोप लगाते हुए व्यवस्थागत कमियों को दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के संकायों में दो दिन से छात्रवृत्ति आवेदन के बाद सत्यापन के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार की तरह ही बृहस्पतिवार को सुबह से ही सकायों में छात्र-छात्रा जरूरी कागजात लेकर पहुंचे। दोपहर में सत्यापन की प्रक्रिया में देरी को लेकर छात्रों ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से जिस तरह की व्यवस्था की गई हैं, इसके बाद भी सत्यापन की प्रक्रिया में बहुत समय लग रहा है। इधर, छात्रों के सड़क पर उतरने की सूचना पाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची और छात्रों को मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्र सत्यापन की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने की मांग की।