फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उमंग’ में बही फागुनी बयार, झूमे युवा

Wed, 25 Feb 2015 01:46 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दो दिवसीय राज्य अंतर विश्वविद्यालयीय युवा महोत्सव उमंग का मंगलवार को शानदार आगाज हुआ। पहले दिन जहां गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई वहीं गीत-संगीत से सजी महफिल में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने मंच पर फागुनी छटा बिखेरी। इससे पहले ओलंपियन मुक्केबाज अखिल कुमार ने गांधी अध्ययनपीठ में महोत्सव का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला छात्रावास से निकली शोभायात्रा में अलग-अलग विश्वविद्यालयों से आए प्रतिभागी नाचते-गाते गांधी अध्ययनपीठ पहुंचे। यहां आयोजित समूह गायन में आगरा विश्वविद्यालय की टीम ने ‘आई जइयो श्याम बरसाने धाम तूहे होली खूब खेला दूंगी’ और गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम ने ‘फागुन में मन फरहर लागे’ की प्रस्तुति से माहौल को फागुनी रंग से सराबोर कर दिया।
इससे पूर्व एकल गायन में आगरा से शिवांगी दूबे, फैजाबाद से शिवानी सिंह, काशी विद्यापीठ से रुचिका परांजये, गोरखपुर से ज्योति सिंह, संपूर्णानंद संस्कृत विवि से जन्मेजय ने गीतों की प्रस्तुति कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। बतौर मुख्य अतिथि ओलंपियन मुक्केबाज अखिल कुमार ने कहा कि पढ़ाई के बिना सब अधूरा है।
विज्ञापन

 शिक्षा किताबों से नहीं संस्कार से आती है। उन्होंने युवाओं को शुद्ध भोजन करने, स्वस्थ रहने की सलाह दी। कुलपति ने प्रदेश के सात विश्वविद्यालयों से आई टीमों को इस तरह की गतिविधियों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने की बात कही। पहले दिन रंगोली और कार्टून की प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। अतिथियों का स्वागत डॉ. बंशीधर पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निमिषा गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें