फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ को राजनीतिक दलों के खांचे में बांटना ठीक नहीं- डॉ. लक्ष्मीकांत

Wed, 17 Jun 2015 01:53 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कालेज में मंगलवार को आयोजित छात्रसंघ समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि छात्रसंघ को राजनीतिक दलों के खांचे में बांटना ठीक नहीं।
विज्ञापन

 छात्रसंघ सत्र के समापन समारोह में उन्होंने यह बात तब कही जब छात्रसंघ अध्यक्ष शंभू बेनवंशी ने मंच से सपा सरकार की उपलब्धियां गिनानी शुरू कर दीं। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष ने छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया और कहा कि विद्यार्थियों को छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए एक मंच पर आकर संघर्ष करना चाहिए।
 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कॉलेज में राजनीति के आधार पर  विभाजन की जो रेखा खींची दिख रही है, वह न तो महाविद्यालय के हित में है और न छात्र हित में। छात्रसंघ राजनीति की पहली पाठशाला हैं। उन्हें मजबूत बनाना चाहिए लेकिन यहां की राजनीति में आपसी कटुता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन

कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे कालेज की छवि धूमिल हो। जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने भाजपा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए पदाधिकारियों को बधाई दिया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सोहन लाल ने की। उधर छात्रसंघ अध्यक्ष के बाद महामंत्री राकेश सेठ ने 2017 चुनाव में भाजपा के मजबूत पार्टी के रूप में उभर कर सामने आने की बात कही। संचालन डॉ. बलबीर सिंह ने किया।
डॉ. बीके निर्मल, डॉ. अमित जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, श्रीपति मिश्र, दिलमोहन तिवारी, अनित पटेल के अलावा काशी विद्यापीठ, यूपी कालेज आदि कॉलेजों के छात्रसंघों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें