फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल खाली कराने पर भड़के छात्र: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में हुआ हंगामा, मिली चार दिन की मोहलत

Mon, 22 Aug 2022 12:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में हॉस्टल खाली कराने के विरोध में छात्रों ने कुलपति का घेराव किया। केंद्रीय कार्यालय के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
धरना देते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में हॉस्टल खाली कराने के विरोध में छात्रों ने कुलपति का घेराव किया। केंद्रीय कार्यालय के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप से नाराज छात्र कु लपति कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। कुलपति से वार्ता के बाद छात्रों को चार दिनों की मोहलत मिली है।

विज्ञापन


रविवार को नवीन हॉस्टल को खाली कराने की सूचना चस्पा होने के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया। छात्रों का कहना था कि हॉस्टल खुले दो महीने भी नहीं हुए। कुलपति ने निष्कासन का आदेश जारी कर दिया। छात्रों की बीलिब और बीएड की परीक्षाएं 27 अगस्त से शुरू हो रही हैं। मई और जून में छात्रों को कमरे का आवंटन नहीं किया गया।

सूची में नाम होने और शुल्क प्रतिपूर्ति के बाद भी मुख्य प्रतिपालक ने कमरा उपलब्ध नहीं कराया। आवंटन के नाम पर छात्रों से धन उगाही की गई और शैक्षिक अवकाश के नाम पर एक से 25 जून तक अवकाश था। 12 जुलाई से परीक्षा कराई गई और इसके बाद छात्रावास बंद करने की कोई सूचना नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड और बीलिब के छात्रों की परीक्षा के समय मुख्य प्रतिपालक ने समन जारी कर दिया। छात्रों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी करने के लिए छात्रों को बाहर किया जा रहा है। छात्रों ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के परिणाम पर भी सवाल उठाए हैं। 

चीफ प्राक्टर प्रो. शैलेष मिश्र ने बताया कि कुलपति से वार्ता के बाद छात्रों को चार दिन की मोहलत दी गई है। सत्र समाप्त होने के बाद छात्रों को हास्टल खाली करने की नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें