उदय प्रताप कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति क
उदय प्रताप कॉलेज के बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए सात दिवसीय व्यावसायिक दक्षता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें छात्रों ने राग यमन, ठुमरी, लोकगीत, सरस्वती वंदना जैसी विधा सीखी।
कार्यशाला में संगीत के अनुदेशक दुर्गेश यादव, नाट्य कार्यशाला के अनुदेशक नीरज पाल और आरव पाठक ने विद्यार्थियों को राग यमन, ठुमरी, लोकगीत, सरस्वती वन्दना, गुरु वंदना, स्वागत गान, होली गीत आदि की बारीकियां बताईं और अभ्यास कराया। नाट्य कार्यशाला में विद्यार्थियों को नाटक का इतिहास, विविध प्रकार, वेश भूषा, मुख मुद्रा, अंग संचालन, अभिनय के प्रकार, मंच की साज सज्जा और मंचन की बारीकियां बताईं। कार्यशाला के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने अतिथियों के समक्ष पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर का मंचन भी किया। समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि प्रो. एनपी सिंह एवं प्रो. सुधीर कुमार राय ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। स्वागत प्रो. रमेश धर द्विवेदी और संचालन प्रो. रश्मि सिंह ने किया। कार्यशाला में प्रो. नीलिमा सिंह, प्रो. रेनू सिंह, कृष्ण कुमार भारती, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार स्वर्णकार ने किया।