वाराणसी। पुलिस के जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर मिली सूचना पर एसओजी-2 ने सारनाथ पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास दबिश देकर गांजा बेच रहे एक युवक को पकड़ा। तलाशी में आरोपी के पास 674 ग्राम गांजा मिला। आरोपी की पहचान शुभम अग्रहरि (21) निवासी छोटी मस्जिद पुरानापुल के रूप में हुई। डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद