फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: परिसर में छात्रा से छेड़खानी और मारपीट, मुकदमा दर्ज होने के बाद छात्रों ने खत्म किया धरना

Fri, 09 Sep 2022 11:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्र से छेड़खानी और विरोध पर मारपीट मामले में छात्रों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर गुरुवार देर रात लंका थाने पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्र से छेड़खानी और विरोध पर मारपीट मामले में छात्रों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर गुरुवार देर रात लंका थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। लंका थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन


बीएचयू में अंग्रेजी डिपार्टमेंट के शोध छात्र रवि कुमार राय के अनुसार हम लोग वर्ष 2015 से रंगशाला थिएटर ग्र्रुप संचालित कर रहे हैं। नए नाटक के मंचन के लिए छह सितंबर से हम लोग आर्ट्स फैकल्टी में ऑडिशन कर रहे थे। सात सितंबर से आर्ट्स फैकल्टी के बीए प्रथम वर्ष का एक छात्र ने अपने दोस्तों के साथ आकर ऑडिशन के लिए आई छात्राओं के साथ छेड़खानी की।

8 सितंबर की शाम वही छात्र अपने दो दोस्तों के साथ फिर आया और ऑडिशन के लिए आई छात्राओं पर फब्तियां कसने लगा। थिएटर ग्रुप के ओम प्रकाश ने विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक गाली देते हुए उसकी पिटाई कर दी। चीफ प्रॉक्टर से भी इसकी शिकायत की गई। चीफ प्रॉक्टर के पत्र भी लंका पुलिस हीलाहवाली करती रही। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर, आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय का किया घेराव

बीएचयू में मारपीट मामले में हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा किए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को चीफ प्राक्टर का घेराव कर दिया। धरनारत छात्रों का आरोप है कि प्राक्टर कर्मी ने छात्रों को बुलवाया और लंका पुलिस को सौंप दिया। छात्रों को अविलंब रिहा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें