फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर जीआरपी थाने पहुंचा 9वीं का छात्र, बताया ये सच

Mon, 27 Aug 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
जीआरपी थाने में परिजनों संग किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर एक किशोर शनिवार की देर शाम जीआरपी थाने पहुंच गया। जीआरपी ने किशोर के परिजनों को बुलवाकर लिखा पढ़ी के बाद उन्हें सौंप दिया।  भदोही  के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कारी गांव निवासी श्याम नारायण यादव का पुत्र राहुल यादव (14) पायनियर हाईस्कूल चकसहाद मे कक्षा 9 का छात्र है। वह शनिवार की शाम पांच बजे खेत की तरफ गया था।
विज्ञापन


 तभी गांव के संपर्क मार्ग पर बोलेरो सवार लोगों ने पास बुलाकर रास्ता पूछने के बहाने उसे गाड़ी में बैठा लिया। किशोर के मुताबिक अपहर्ताओं ने रूमाल उसके नाक पर रख दी थी जिससे वह अचेत हो गया था। जंघई से होकर बोलेरो सवार मछलीशहर की ओर जा रहे थे। रेलवे क्रासिंग बंद थी।

किशोर के साथ बीच की सीट पर बैठा युवक लघुशंका के लिए उतरा था तभी किशोर को होश आया और मौका पाकर वह गाड़ी से कूदकर भागते हुए पास के एक घर में पहुंच गया। वहां से पुलिस का पता पूछा तो लोगों ने पास में स्थित जीआरपी थाने पहुंचा दिया। यहां किशोर ने आपबीती सुनाई तो जीआरपी के थानेदार ने सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी आरके सिह व कांस्टेबल ईश्वर चंद व मो. युसुफ ने बच्चे को ढाढसा बंधाया। सूचना पर रात दस बजे परिजन जीआरपी थाने पहुंचे जहां लिखा पढ़ी के बाद बच्चे को लिवाकर घर लौट गए। इस तरह की यह दुसरी घटना है। इसके पहले गोधना गांव से भी एक किशोर  को बोलेरो सवार लोगो ने अपरहण कर लिया था। उसे आरपीएफ जंघई ने बचाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें