समीर सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गोली मारकर की गई थी हत्या
बड़ागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर दयालपुर गांव के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार हमलावरों ने राहगीर समीर सिंह 14 की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राउंड फायरिंग में इंदरपुर निवासी रामू यादव और उसका दोस्त अभिषेक यादव भी गोली से घायल है। दोनों का बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। बाइक में टक्कर और पुरानी रंजिश को केंद्र में रखकर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
इसे भी पढ़ें; UP: विवाद सुलझाने गए किशोर की गोली मारकर हत्या, दो राहगीरों को भी लगी गोली; इकलौता बेटा था समीर
पुलिस की 10 टीमें कर रहीं जांच
डीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि जंसा, बड़ागांव और फूलपुर थाने की फोर्स के अलावा एसओजी भी लगाई गई है। पुलिस की 10 टीमें जांच कर रही हैं। क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। रामू यादव की पुरानी रंजिश को भी ध्यान में रखा गया है। घटनास्थल के तीन किलोमीटर के दायरे में लगे करीब 40 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। सर्विलांस से छानबीन में कई अहम साक्ष्य पुलिस टीम के हाथ लगी है। एडीसीपी वैभव बांगर, पिंडरा एसीपी प्रतीक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांच से अधिक संदिग्धों, गांव और आसपास के लगभग 20 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।