फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी विद्यापीठ में कक्षाएं बंद कराने पहुंचे छात्रनेताओं का हुआ विरोध, जमकर हंगामा

Fri, 13 Jan 2023 10:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

छात्रसंघ चुनाव की तिथियों की मांग को लेकर काशी विद्यापीठ में गहमागहमी जारी है। छात्रनेताओं ने शुक्रवार को भी विश्वविद्यालय बंद कराने का प्रयास किया जिसका भारी विरोध हुआ। 
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की तारीखों के लिए शुक्रवार को फिर से विश्वविद्यालय बंद कराने का प्रयास किया। छात्रनेताओं की इस हरकत का छात्र-छात्राओं ने जमकर विरोध किया। छात्रनेताओं ने वाणिज्य संकाय में चल रही परीक्षा को भी रोकने का प्रयास किया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

विज्ञापन


वाणिज्य संकाय, एलएलबी और समाजकार्य संकाय में शुक्रवार को सेमेस्टर परीक्षाएं चल रहीं थीं। इस दौरान विभाग को बंद कराने पहुंचे छात्रनेताओं ने छात्र-छात्राओं से प्रश्नपत्र छीन लिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विरोध शुरू कर दिया। वाणिज्य संकाय के डीन ने इस घटना की जानकारी चीफ प्रॉक्टर को दी।

चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने छात्रनेताओं को इस तरह का कृत्य न करने की नसीहत दी। विधि संकाय में जब छात्रनेताओं ने ताला बंद करवा दिया तो छात्र-छात्राएं चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंच गए और लिखित में दिया कि उनकी कक्षाओं का संचालन कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि छात्र जबरदस्ती छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कराने की मांग के लिए धरना दे रहे हैं। छात्रों को समझाया गया है कि जैसे ही शासन व जिला प्रशासन की ओर से अनुमति मिल जाएगी, हम तारीख जारी कर देंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लगातार विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें