फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में छात्रा ने लगाया फंदा: कमरे में मिली लाश, मां के साथ नानी के यहां जाना चाहती थी; इस बात से थी नाराज

Fri, 04 Apr 2025 09:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

छात्रा की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि वह अपनी मां के साथ नानी के यहां जाना चाहती थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपसेठी थाना क्षेत्र के दादूपुर धाैकलगंज बाजार में शुक्रवार को दोपहर बाद गृह कलह से उबकर इंटर की छात्रा ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी लाश छत में लगी कुंडी में रस्सी के सहारे लटकी मिली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उक्त बाजार निवासी प्रदीप गुप्ता एवं उनकी पत्नी कंचन के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दंपती के विवाद के बाद पत्नी शुक्रवार की सुबह नाराज होकर जब मायके जाने लगी। उसकी बेटी तनु गुप्ता (17) भी मां के साथ ननिहाल जाने की जिद करने लगी।

इस पर उसकी मां ने उसे डपेट दिया और अपने साथ नहीं ले गई। तनु अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। देर शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो पिता को शक हुआ। 
विज्ञापन


पीटने पर भी दरवाजा अंदर से नहीं खुला। धक्का देकर दरवाजा तोड़ते ही पिता अंदर का माहाैल देख सन्न रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। छात्रा तीन भाई-बहन में दूसरे नंबर पर थी। उसके पिता आटा-चक्की स्पेयर का काम करते हैं। मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें