फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कॉलेज में छात्रों के दो गुट भिड़े, छात्रसंघ अध्यक्ष समेत चार छात्र निलंबित

Wed, 29 Jan 2020 08:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी कॉलेज वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उदय प्रताप महाविद्यालय में बुधवार को छात्रगुटों में मारपीट के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों को समझाने पहुंचे प्राचार्य के साथ छात्रों ने धक्का-मुक्की भी की। महाविद्यालय प्रशासन ने अनुशासनहीनता के मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग सिंह समेत चार छात्रों को निलंबित कर दिया। इस मामले में शिवपुर थाने में दोनों पक्षों ने एफ आईआर दर्ज कराई है। मारपीट के पीछे चुनावी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग सिंह जैसे ही क्लास से बाहर निकले तो इसी दौरान कुछ छात्रों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अनुराग पर हमले की खबर मिलते ही समर्थक छात्र भी वहां पहुंचे। वह दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

गुस्साए छात्रों ने मनोविज्ञान विभाग के एक प्रोफेसर की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं विज्ञान संकाय के सामने रखी कुर्सियों को तोड़ने लगे। प्राचार्य डॉ. अवधेश सिंह ने जब छात्रों को समझाने का प्रयास किया तो वह भड़क उठे। उन्होंने प्राचार्य के साथ भी धक्का-मुक्की की। छात्रों का आरोप था कि हमलावर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थक थे।

विज्ञापन

हंगामा जब ज्यादा बढ़ गया तो महाविद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही हंगामा करने वाले मौके से गायब हो गए। इसके बाद प्राक्टोरियल बोर्ड ने सीसीटीवी फुटेज से मारपीट क रने वाले छात्रों की पहचान कर रहा है। 

प्राचार्य डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि मारपीट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग सिंह, प्रशांत पांडेय, पंकज बागी और शिवम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ और प्राचार्य के साथ धक्का-मुक्की के आरोप में एफ आईआर भी कराई गई है।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. एसके सिंह के संयोजन में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें मुख्य नियंता डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह और चीफ  वार्डेन डॉ. आलोक सिंह शामिल हैं। वहीं छात्रसंघ अध्यक्ष ने वीरेंद्र रघुवंशी, अनिकेत सिंह, आशुतोष सिंह, आदित्य सिंह और अभिषेक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें