फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म में न आने पर प्रिसिंपल बना हैवान, छात्र को बेदम होने तक लात-घूंसों से पीटा

Wed, 31 Jan 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
छात्र शुभम बिंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के एक स्कूल के प्रिसिंपल की हैवानियत सामने आई उसने एक छात्र को लात-घूंसों से पीटा। पिटाई से छात्र बेदम होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिले के बड़ागांव में गणतंत्र दिवस पर सातवीं कक्षा के छात्र शुभम बिंद के यूनिफार्म में नहीं आने से नाराज प्रधानाचार्य ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


घटना बड़ागांव क्षेत्र के दीनदयाल आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज की है। घायल छात्र को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार शुभम को कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं।

मंगलवार को शुभम के पिता महेंद्र बिंद की तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने प्रधानाचार्य मिठाई लाल पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी महेंद्र बिंद का बेटा शुभम सेहमलपुर (सातोंमहुआ) स्थित पं. दीनदयाल आश्रम पद्धति इंटरमीडिएट कॉलेज में सातवीं में पढ़ता है। कॉलेज के ही छात्रावास में रहता है। 
विज्ञापन

मामला दर्ज

demo pic
महेंद्र के अनुसार, 26 जनवरी को विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित था। यूनिफार्म गंदा होने के कारण शुभम सामान्य कपड़े में विद्यालय पहुंचा। उसने यूनिफार्म में न आ पाने की वजह भी बताई, बावजूद इसके प्रधानाचार्य इस कदर आगबबूला हो उठे कि लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। तब तक उसे पीटा जब तक कि वह जमीन पर नहीं गिर पड़ा।

शुभम के घायल होने के बावजूद विद्यालय के किसी शिक्षक या कर्मचारी ने उन्हें सूचना नहीं दी। शुभम के सहपाठी छात्रों से सूचना मिली तो वे स्कूल पहुंचे और उसे वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों के अनुसार शुभम के कमर में ज्यादा चोट आई है। बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर प्रधानाचार्य मिठाई लाल पटेल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। छात्र की मेडिकल रिपोर्ट और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें