फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे ने पीएम मोदी को दिया जवाब

Wed, 01 Mar 2017 05:43 PM IST
पुनीत श्रीवास्तव, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
umar ansari - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी के गढ़ मऊ पहुंचे पीएम मोदी ने सोमवार को बाहुबलियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 11 मार्च के बाद भाजपा की सरकार बनेगी और बाहुबलियों का खेल खत्म होगा। प्रधानमंत्री के इस बयान का आज मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने जवाब दिया।
विज्ञापन


उमर अंसारी ने कहा कि आवाम न बाहुबली को पसंद करती है और न माफिया को। आवाम चार बार से हमें जीता रही है। गरीब तबके के लोग हमें मसीहा मानते है, इसीलिए वो हमें जितातें हैं।

कहा कि इस बार हमें जनता रिकार्ड वोटों से जिताकर प्रधानमंत्री को गलत साबित करेंगे। उमर ने कहा कि उनके पिता न बाहुबली हैं और न ही माफिया हैं। यह टाइटल फिरकापरस्त और सांप्रदायिक ताकतों ने दिया है ।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्तार अंसारी जेल में है और उसके प्रचार की बागडोर उमर अंसारी ने संभाल रखी है। वहीं मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी घोषी से चुनाव लड़ रहा है। 
 
विज्ञापन

पूरे प्रदेश से सपा का वजूद खत्म

umar ansari - फोटो : अमर उजाला
कहा कि हम हमेशा जनता के बीच रहे हैं और हमें उन पर भरोसा है। कहा कि पूरे प्रदेश से सपा का वजूद अब खत्म हो गया है। इसलिए उनसे हमारा कोई मुकाबला नहीं है।

इससे पहले पीएम मोदी ने मऊ की रैली में कहा था कि पीएम मोदी ने कहा कि यहां कोई भी बाहुबली जब जेल जाता है तो मुस्कराते हुए क्यों जाता है ?

पीएम मोदी ने खुद ही इसका जवाब देते हुए कहा कि यहां जेल गैरकानूनी गतिविधि करने के लिए जेल उनके लिए महल होता है ।

सारा सुख वैभव जेल में होता है।  जेल में पूरी सुरक्षा होती है।  कोई घटना होती है तो कह देता है कि मैं जेल में हूं। जो लोग जेल में खाना पहुंचाते हैं वो मेरा संदेश पहुंचा देना कि जमाना बदल गया है। 11 मार्च के बाद जेल को जेल बना देंगे। आपके सारे खेल खत्म हो जाएंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें