फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार ने अस्पताल जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Sun, 29 Nov 2020 10:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के जखाव गांव के पास शनिवार की रात 11 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इब्राहिमपुर गांव निवासी रमेश कुमार बिन्द(40) मुंबई रहते थे। लॉकडाउन के कारण मई में वह घर आ गए।

विज्ञापन

तीन माह से ज्ञानपुर के पुरानी देहाती में रहकर नाश्ते की दुकान लगाते थे। हर रोज की तरह शनिवार की रात नौ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर इब्राहिमपुर के लिए निकले। अभी जखाव के पास पहुचे थे कि पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक समेत सड़क पर गिर गए।


सिर में गंऊीर चोट लगने से वह अचेत हो गए। आसपास के लोगों ने फोन कर परिवार के लोगो और एंबुलेंस को फोन किया। सीएचसी गोपीगंज से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। राहत न मिलने पर वहां से भी रेफर किया गया। निजी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के पांच बच्चे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें