फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में सख्ती, बाजारों में लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। बावजूद लोगों में खौफ नहीं है। बाजारों में न तो सामाजिक दूरी का पालन हो रहा और न ही मास्क लगाए जा रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने वाला भी कोई नहीं है। जिलाधिकारी की चेतावनी के बाद भी छोटे-बड़े दुकानों पर लापरवाही हो रही है। सबसे बुरा हाल सब्जी व दूध मंडियों का है। सुबह के समय तो ऐसी भीड़ उमड़ रही है कि सामाजिक दूरी दूर दूर तक नहीं दिख रही। मंगलवार सुबह सिगरा स्थित चंदुआ सट्टी, सुंदरपुर स्थित सब्जी मंडी, पहड़िया मंडी, विशेश्वरगंज आदि मंडियों में स्थिति बेहद खराब रही। किसी के पास सैनिटाइजर नहीं था। 50 फीसदी लोग मास्क में तो दिखे लेकिन वह नाक के नीचे ही रहा। लेनदेन करने वाले व्यापारी भी बिना दस्ताने के दिखे। चौक, गोदौलिया, नई सड़क, बेनिया, हड़हा सराय, दालमंडी में रोजाना की तरह भीड़ रही।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन व रोडवेज के बाहर उड़ी धज्जियां
कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर ठेले और खोमचे वालों ने स्थिति बिगाड़ रखी है। सड़क पर अतिक्रमण है। कहीं कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यात्री सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं। यही हाल रोडवेज परिसर का भी है। यहां भी नियमों की धज्जियां उड़ीं। बस स्टेशन पर लगी सैनिटाइजर मशीन भी काम नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें