वाराणसी के केवी पब्लिक स्कूल सुसुवाही में अमर उजाला की पहल पर तनावमुक्त परीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 290 विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहने का मंत्र मिला।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आते ही विद्यार्थियों पर पढ़ाई का दबाव बढ़ जाता है। इससे कई बच्चे तनाव में आ जाते हैं। इसी चुनौती को देखते हुए अमर उजाला की पहल पर तनावमुक्त परीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को केवी पब्लिक स्कूल सुसुवाही में कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार पांडेय ने 290 विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीवन में तनाव स्वाभाविक है लेकिन वह हमेशा सकारात्मक होना चाहिए। परीक्षा पर नकारात्मक तनाव की जरूरत नहीं। इसे लेकर तनाव और चिंता के बजाय चिंतन करें। जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी समय से करते हैं उन्हें भय उत्पन्न नहीं होता है। जो समय से पढ़ाई नहीं करते हैं या जिनको खुद पर भरोसा नहीं है वह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि करीब दो महीने से अधिक का समय है। परीक्षार्थियों को तैयारी में जुटने की जरूरत है।
तैयारी अधूरी रहेगी तभी हमें परीक्षा में तनाव होगा। समस्या नहीं बल्कि समाधान के बारे में सोचें इससे परीक्षा के दौरान कोई तनाव नहीं होगा। परीक्षा को गंभीरता से लेना चाहिए लेकिन इसको लेकर तनाव नहीं लेना है। समय का प्रबंधन करें और पढ़ाई के दौरान पूरा ध्यान लगाकर पढ़ें।