फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पटरी व्यवसायियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, नौ अक्तूबर को बुलाई टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरी व्यवसायियों की समस्याओं और वेंडिंग जोन से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए नौ अक्तूबर को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक होगी। राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक निगम के नेतृत्व में मंगलवार को पटरी व्यवसायियों ने नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महासंघ ने चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे बने नाइट मार्केट को संचालित करने की मांग की। संगठन का कहना है कि करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बने नाइट मार्केट में वास्तविक स्ट्रीट वेंडर्स को बसाया जाना चाहिए। पात्र पटरी व्यवसायियों को नियमानुसार दुकानें आवंटित करने की मांग की। हवेलिया तिराहा स्थित वेंडिंग जोन हटाकर बनाए गए स्ट्रीट फूड हब के आवंटन की भी जांच की मांग की गई। दशाश्वमेध क्षेत्र में पारंपरिक स्ट्रीट वेंडर्स को नियमानुसार कारोबार करने की अनुमति देने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा पुलिस की ओर से पटरी व्यवसायियों के उत्पीड़न और अनावश्यक कार्रवाई पर रोक लगाने तथा उन्हें सम्मानजनक तरीके से कारोबार करने की व्यवस्था देने की मांग की गई। नगर आयुक्त ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों और महासंघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक बुलाने की बात कही। ज्ञापन सौंपने वालों में ऋतुराज श्रीवास्तव, गोपाल सिंह, शशांक श्रीवास्तव, अश्वनी गुप्ता, डॉ. शम्मी कुमार सिंह, प्रेमचंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें