फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ठेला-पटरी वालों ने किया नगर निगम का घेराव, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे; की नारेबाजी

Tue, 02 Jul 2024 01:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के नगर निगम कार्यालय के बाहर मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में ठेला-पटरी वालों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोधी नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन
नगर निगम के बाहर इकट्ठा हुए सैकड़ों ठेला-पटरी वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नगर निगम कार्यालय के बाहर मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में ठेला-पटरी वालों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोधी नारे भी लगाए गए। 

विज्ञापन


बता दें शहर के 22 हजार ई-रिक्शा चालकों को अब तक न स्टैंड मिला और न ही पार्किंग की सुविधा मिली। इसे लेकर शहर की कानून व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। वर्तमान में शहर के 40 वाहन स्टैंडों पर नगर निगम 12 कर्मचारियों की मदद से पर्ची काटी जा रही है। प्रति ई रिक्शा 10 रुपये शुल्क भी लिया जा रहा है। बावजूद इसके आए दिन वाहन स्टैंडों पर मनमानी जारी है।

नगर निगम की ओर वाहन स्टैंडों को दुरुस्त कराने के लिए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन को जिम्मेदारी दी है। जल्द ही वाहन स्टैंडों के आसपास पत्थर के डिमार्केशन लगवाए जाएंगे। एक तरफ से ई रिक्शा जाएंगे और दूसरी ओर से बाहर निकलेंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के पूर्व बैठक में तय हुआ था कि सभी मांगों को पूरा कराया जाएगा। चुनाव बीतने के बाद एक भी मांग पूरी नहीं हुई। ई रिक्शा चालक को स्टैंड, पार्किंग और चार्जिंग की सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई। इस बीच पुलिस प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है।

विज्ञापन

34 स्थानों पर बनेंगे ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, स्वीकृति का इंतजार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें