बीएचयू के मालवीय भवन में आयोजित रविवासरीय गीता प्रवचन में गीता का महत्व बताया गया। विज्ञान संस्थान के रसायन विभाग के आचार्य प्रो. सुब्रतो भट्टाचार्य ने कहा कि बार-बार स्तोत्र के वाचन और गायन से हमारा मन पवित्र होता है। ऐसे में सभी को स्तोत्र वाचन और उसकी महत्ता के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
गीता प्रवचन में प्रो. सुब्रतो ने कहा कि संसार के समस्त प्राणियों की अलग-अलग सुनने समझने और देखने की क्षमता होती है। सबकी एक सीमा होती है, पर सीमा के पार देखने के लिए अतिरिक्त शक्ति और ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसीलिए भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को दिव्य दृष्टि प्रदान की थी, अपने दिव्य स्वरूप को दिखाने के लिए। संगीत एवं मंच कला संकाय के छात्रों ने भजनों की प्रस्तुति की। स्वागत प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, संचालन प्रो. शरदिन्दु कुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान प्रो. उदय प्रताप शाही, प्रो. आरपी मलिक, प्रो. राजकुमार, प्रो. मृत्युंजय देव पांडेय, प्रो. लता शर्मा आदि मौजूद रहे।