फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अमेरिका, लंदन और हाॅलैंड से काशी आएंगे कथाप्रेमी, सात दिनों तक करेंगे श्रवण

विज्ञापन
विज्ञापन
संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा पहली जनवरी से शुरू हो रही है। कथा सुनने अमेरिका, लंदन और हाॅलैंड से 10 से ज्यादा भक्त काशी आएंगे। इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों से 500 से अधिक भक्त आ रहे हैं। वृंदावन और अयोध्या से कथावाचक भागवत का रसपान कराएंगे।
विज्ञापन

भारत भारती परिषद की ओर से नीचीबाग स्थित आसभैरव स्थित अग्रवाल भवन में कथा होगी। परिषद के अध्यक्ष अशोक वल्लभदास ने बताया कि 25वें श्रीमद्भागवत कथा एक से सात जनवरी तक चलेगी। विभिन्न प्रांतों के अलावा अमेरिका, लंदन और हाॅलैंड से भी कथा प्रेमी आ रहे हैं, जो प्रतिदिन कथा का श्रवण करेंगे। वैष्णवजनों के षष्ठपीठ गोपाल मंदिर के पीठाधीश्वर गोस्वामी श्याम मनोहर महाराज सुबह आठ बजे से शोभायात्रा के साथ कथा का शुभारंभ करेंगे।
रोज सुबह सात से आठ भागवत के मूलपाठ का पारायण होगा। वृंदावन के आचार्य अंबुज कृष्ण शास्त्री दोपहर तीन से शाम छह बजे तक श्रीमद्भागवत कथा करेंगे। जो भगवान श्रीकृष्ण के वाराहवतार, भरत चरित्र, नृसिंह व वामन अवतार, भगवान श्रीराम व कृष्णावतार, नंदोत्सव, बाल लीला, गोवर्धन, सुदामा चरित्र आदि प्रसंगों की व्याख्या करेंगे। आचार्य दिलीप शास्त्री शाम छह से रात आठ बजे से रास पंचाध्यायी पर प्रवचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें