फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाबा सिद्धेश्वर महादेव का संगीतमयी शृंगार 21 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्सी के गोयनका संस्कृत महाविद्यालय परिसर स्थित बाबा सिद्धेश्वर महादेव का वार्षिक संगीतमय शृंगार 21 दिसंबर को होगा। भक्ति संगीत की रसवर्षा के बीच मां अन्नपूर्णेश्वरी का आशीर्वाद (भंडारा) भी होगा। आयोजन समिति के दिनेश मिश्र और शरद शुक्ला ने बताया कि सुबह आठ बजे बाबा का विशेष पंचगव्य स्नान होगा। इसके बाद महारुद्राभिषेक अनुष्ठान आरंभ होगा। आचार्य पं. शशिशेखर के आचार्यत्व में बाबा का विशिष्ट शृंगार और अपराह्न 11 बजे शृंगार आरती होगी। मध्याह्न 12 बजे भोग आरती होगी। बाबा को भोग अर्पण के बाद दोपहर 12 बजे से भंडारा शुरू होगा। इसके साथ ही सिद्धेश्वर संगीत महोत्सव भी अपराह्न तीन बजे तक चलेगा। स्वर साधक डॉ. आनंद स्वरूप सिंह, अरविंद योग, व्यासजी मौर्य, डॉ ऋतुराज कात्यायन, बाल कलाकार अराध्याश्री भजन प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें