फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 60 किमी की रफ्तार से आंधी, कैंट स्टेशन की मेन लाइन पर गिरे 2 पेड़, टूटा ओएचई तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ घंटे में बिजली गिरने के साथ शहर में 10 मिमी बारिश, कई इलाकों में जलभराव से जूझे काशीवासी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मानसून वापसी के बाद काशी में बुधवार शाम जोरदार बारिश हुई। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ डेढ़ घंटे में शहर में 10 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। महमूरगंज, ककरमत्ता, दुर्गाकुंड, अस्सी, सामनेघाट और मंडुआडीह इलाकों में जलभराव हो गया। आम लोगों और सैलानियों को आने जाने में काफी दिक्कत हुई। सिगरा थाने के पास पेड़ गिरने से मलदहिया और आईपी मॉल की ओर जाने वाली सड़क जाम हो गई। बीएचयू में भी कई पेड़ गिर गए। कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नौ के पास दो पेड़ टूट कर मेन लाइन की ओएचई पर गिर गए। इससे ओएचई टूट गया। मेन ट्रैक पर यातायात प्रभावित हो गया। इस रूट से मालगाड़ियों को रवाना किया जाता है। सूचना पर पहुंची इलेक्ट्रिक टीम ने पेड़ को हटवाकर तार को सही कराया।
30 से 23 डिग्री पर आया तापमान
बारिश के बाद रात में काशी का तापमान 30 डिग्री से नीचे गिरकर सीधे 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिले का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे 21.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून की द्रोणी के प्रभाव से आ रही नम हवा
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश से मानसून वापसी के बाद मौसम बदल गया है। पहले से ही बुधवार और बृहस्पतिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया था। प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भाग से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा होते हुए उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पुरवा हवाएं आ रहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सूखी पछुआ और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के साथ हुई प्रतिक्रिया के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 60-70 किमी/घंटा के झोंकों के साथ बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें