फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: स्टोर पर दो महीने एक्सपायरी सत्तू बेचने का आरोप, पैकेट खोलते ही रेंगते मिले कीड़े; बदबू से खुली पोल

Tue, 17 Nov 2026 02:53 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में वी-मार्ट जनरल स्टोर पर दो महीने पहले एक्सपायर्ड हुआ सत्तू मिला। इसे लेकर ग्राहकों ने नाराजगी जताई। बताया गया कि सत्तू का पैकेट खोलने पर उसमें कीड़े भी निकले। साथ ही बदबू भी आ रहे थे। 
विज्ञापन
sattu - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेका पश्चिमी गेट के सामने नाथूपुर में वी-मार्ट जनरल स्टोर पर दो महीने पुराना समाप्ति तिथि वाला सत्तू मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहकों ने सत्तू के पैकेट में कीड़े और घुन मिलने का आरोप लगाया है। भाजपा के एक नेता ने स्टोर से यह सत्तू खरीदा था। घर जाकर पैकेट खोलने पर उसमें से बदबू आई और अंदर कीड़े रेंगते दिखे। 

विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि समाप्ति तिथि वाला सामान बेचना लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। सत्तू जैसे खाद्य पदार्थ में कीड़े मिलना बेहद गंभीर मामला है। इससे पेट की बीमारी और खाद्य विषाक्तता का खतरा बढ़ जाता है। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने दुकानदार से विरोध जताया। विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी: ढाई साल डीएम, फिर मंडलायुक्त अब बदला ठिकाना, अब कानपुर की कमान संभालेंगे एस. राजलिंगम

शिकायत मिलने पर सत्तू की जांच की गई। जिसमें एक्सपायर पाए जाने पर पूरा माल नष्ट कराया गया है। साथ ही दुकानदार को नोटिस भी जारी किया गया है। इसके अलावा उक्त दुकान से बेसन के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया है। -सच्चिदानंद राय, खाद्य सुरक्षा अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें