इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों के पथराव से एक एसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर भारी संख्या में कई थानों की पुलिस फोर्स चकीदी गांव पहुंच गई। फोर्स के पहुंचते ही हमलवार गांव छोड़ कर फरार हो गए।
लाठियां आदि भांज कर पुलिस ने रात में ही मामला शांत करा दिया। वहीं गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई। एसओ रामायन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें 14 नामजद समेत दर्जन भर से अधिक अज्ञात लोग शामिल हैं। अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है और नामजद व अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।