सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आंबेडकर छात्रावास के जूनियरों और सीनियरों में विवाद हुआ। असलहा लहराने वाली बात निराधार है। विवि प्रशासन से कहा गया है कि अराजकता फैलाने वाले छात्रों को नोटिस जारी करें। फिलहाल थाने पर किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। विद्यापीठ चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया गया है कि कैंपस में पूरी सतर्कता बरतें।
कुलपति बोले
छात्रों के बीच मारपीट हुई है। बाद में छात्रों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया। मामले में सिगरा पुलिस को विवि प्रशासन की ओर से लिखित जानकारी दी जाएगी। ताकि दोबारा इस तरह की घटनाएं न हो। प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है।
-प्रो. एके त्यागी, कुलपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
मुख्यमंत्री तक जता चुके हैं नाराजगी
काशी विद्यापीठ में छात्रों के बीच मारपीट और असलहा लहराने की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी छात्रों के बीच मारपीट में हवाई फायरिंग और असलहा लहराए गए। मुख्यमंत्री ने कमिश्नरेट पुलिस को निर्देशित किया था कि इस तरह की अराजकता फैलाने वालों की पहचान करें।