फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, पांच लेखपालों समेत छह घायल

Mon, 11 Jan 2021 07:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
पथराव(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मिश्रपुरा गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर रविवार देर शाम अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें पांच लेखपालों के अलावा एक जेसीबी चालक घायल हो गया। सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन

 
उच्च न्यायालय के आदेश पर बीते नौ जनवरी को राजस्व विभाग की टीम मिश्रपुरा गांव पहुंची और अवैध निर्माण को गिराना शुरू कर दिया था। अंधेरा होने के चलते कार्य रोक दिया गया। दूसरे दिन 10 जनवरी को टीम फिर मिश्रपुरा गांव पहुंची और अतिक्रमण को हटाने लगी। इसी दौरान गांव के कुछ अराजकतत्व राजस्व कर्मियों से हाथापाई करने के साथ उन पर पथराव करने लगे।

इसमें जेसीबी चालक विनोद राम और लेखपाल अंकित यादव, सराफत अली, अरुणेश, रंजन कुमार साहू एवं विरेंद्र राम को चोटें आई। सूचना पर और पुलिस बल पहुंचा तो अराजक तत्व भाग निकले। घटना के दूसरे दिन थाने पहुंचे घायल लेखपालों ने दस नामजद और 12 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल यतीश कुमार दुबे की तहरीर पर 10 नामजद और बारह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर धर-पकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें