फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट स्टेशन से पकड़ा कर चोरी का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाणिज्य कर विभाग की टास्कफोर्स ने बृहस्पतिवार को कैंट स्टेशन पर छापा मार कर 18 लाख मूल्य का 82 नग माल पकड़ा। यह बिना बिना ई-वेबिल के महानगरी एक्सप्रेस से लाया गया था।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर गेड-1 जोन दो प्रदीप कुमार ने बताया कि कर चोरी कर लाए जा रहे माल पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को सूचना मिली की मुंबई से बिना ई-वेबिल के महानगरी एक्सप्रेस से भारी मात्रा में माल लाया जा रहा है। टास्कफोर्स को मौके पर भेजा गया। टीम की जांच में प्लेटफार्म संख्या नौ से 82 नग माल बरामद हुआ। जांच में व्यापारी उचित प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। इस पर टास्क फोर्स ने माल को भौतिक मूल्यांकन के लिए चेतगंज स्थित वाणिज्य कर कार्यालय भेज दिया। जांच दल में वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर प्रमोद, वरुण, एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर कृष्ण कुमार, मनोज वर्मा समेत कई अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें