फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा से एक दिन पहले व्हाट्सएप पर हाईस्कूल गणित का पेपर मिला, एसटीएफ ने दो लोगों को उठाया

Tue, 25 Feb 2020 03:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एसटीएफ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान बलिया जिले में लगातार पेपर आउट होने और हल कापियां बेचे जाने की शिकायत को देखते हुए एसटीएफ ने रतसर क्षेत्र से दो लोगों को उठाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि अभी पूरी डिटेल नहीं मिली है, मामले की जांच एसटीएफ कर रही है।

विज्ञापन


जिले में बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही नकल माफिया ने अपना खेल शुरू कर दिया। इस खेल की भनक लगने के बाद एसटीएफ भी सक्रिय हो गई और सुराग लगाने में जुट गई। सुराग मिलने के बाद मंगलवार की सुबह एसटीएफ की टीम ने रतसर क्षेत्र में छापेमारी कर दो लोगों का उठा लिया।

टीम ने पड़ताल में पाया है कि एक युवक के व्हाट्सएप चैट में 24 फरवरी की रात में हाईस्कूल गणित का पेपर मिला है। इस प्रश्नपत्र की परीक्षा मंगलवार को यानि 25 फरवरी को सुबह की पाली में होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ की ओर से मामले की जांच जारी है और अभी कई लोगों के पकड़े जाने की संभावना है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि एसटीएफ की ओर से की गई कार्रवाई की पूरी डिटेल अभी प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन एसटीएफ ने दो लोगों को रतसर क्षेत्र से उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें